शून्य से शिखर तक का शानदार सफर तय किया है भाजपा ने- सभाकुंवर कुशवाहा

भाजपा का 42 वा स्थापना दिवस

शून्य से शिखर तक का शानदार सफर तय किया है भाजपा ने- सभाकुंवर कुशवाहा

ज्ञानेश्वर बर्नवाल देवरिया

भाटपार रानी (देवरिया) भारतीय जनता पार्टी के 42 वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज भाटपार रानी उपनगर में भाजपा विधायक सभाकुंवर कुशवाहा एवं मदन मोहन मालवीय शिक्षा संस्थान के प्रबंधक एवं भाजपा नेता राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरे उपनगर में भ्रमण कर भारत माता की जय वंदे मातरम भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों के साथ पूरा नगर गुंजायमान हो गया। उक्त अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक सभा कुंवर कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसने शून्य से लेकर शिखर तक का शानदार सफर तय किया है। आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में आज पार्टी निरंतर और मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है।
भाजपा नेता एवं प्रबंधक राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह ने कहां थी सन 1984 से 2 सीट से शुरुआत करने वाली भारतीय जनता पार्टी 1996 में 161 सीट एवं 1998 में 182 सीट तथा 2019 में 303 लोकसभा सीट जीतकर इतिहास रच दिया है आज भारतीय जनता पार्टी की देश में सशक्त एवं मजबूत सरकार है। इसी तरह उत्तर प्रदेश में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बना कर उत्तर प्रदेश में इतिहास रचा। आज हम सभी सौभाग्यशाली है कि आज हमें देश मैं यशस्वी लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी जी का नेतृत्व और सानिध्य प्राप्त है। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा का आज 42 वा स्थापना दिवस मनाया जा रहा है इस अवसर पर हमें उन लोगों के योगदान की भी सराहना करनी चाहिए जिन्होंने अपना पूरा जीवन पार्टी पर निछावर कर दिया। आज पूरे भारत में भारतीय जनता पार्टी के 303 सांसद एवं 1398 विधायक हैं तथा देश के 18 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी एवं भाजपा समर्थित पार्टियों की सरकार है यह भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। उक्त अवसर पर भाजपा नेता एवं प्राचार्य डॉ अरविंद सहाय भाषा विभाग के सदस्य डॉ शम्स परवेज मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील शाही संतोष पटेल विजय कुमार गुप्ता लाल बाबू यादव चंदन मद्धेशिया युवा भाजपा नेता अमरेंद्र मौर्य राजेश गुप्ता दुर्गेश्वर सोनी पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिरुद्ध कुशवाहा आनंद पियूष उपाध्याय हरिकेश बहादुर कुशवाहा नितिन श्रीवास्तव बिन्नू शाही देवा मौर्य संदीप कुशवाहा कृष्णकांत कुशवाहा गोरख चौरसिया आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!